इंटर कॉलेज टेबल टेनिस में जीसी बहादुरगढ़ ने जीता खिताब
वीसीई रोहतक दूसरे और एमडीयू यूटीडी टीम तीसरे स्थान पर
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में आयोजित पुरुषों की इंटर कॉलेज टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जीसी बहादुरगढ़ की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया। वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज, रोहतक की टीम उपविजेता रही, जबकि एमडीयू यूटीडी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह में एमडीयू के खेल निदेशक कुलताज सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान विवि अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

Girish Saini

