मुख्य सर्विस लेन व अन्य मार्गों पर ही खुले में कचरा डाला जा है: डॉ सतीश कुमार

पूछा, क्या नगर निगम लुधियाना इस तरफ कोई ध्यान देगा 

मुख्य सर्विस लेन व अन्य मार्गों पर ही खुले में कचरा डाला जा है: डॉ सतीश कुमार
डॉ सतीश कुमार।

लुधियाना: भाजपा के जिला मीडिया सचिव डॉसतीश कुमार ने कहा की शहर में लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई सर्विस लेन इन दिनों परेशानी का सबब बन रही हैं। सर्विस लेन बनाने का उद्देश्य तो पूरा नहीं हुआ, बल्कि इसका दुरुपयोग होने से यातायात बाधित होने के साथ शहर में अतिक्रमण को बढ़ावा जरूर मिल गया है।

लुधियाना शहर की एक और सबसे बड़ी समस्या गंदगी शहर के कई मुख्या सर्विस लेन व अन्य मार्गों पर ही खुले में कचरा डाला जा है। खुले में उत्पन्न हो रहे गंदगी के माहौल के बारे में लगातार लोगों की शिकायतें बनी रहती हैं। मगर, इन स्थानों पर परिस्थितियां आज तक नहीं बदली हैं। कुछ स्थानों पर सर्विस लेन पर खुले में कचरा डाला जा रहा है। ऐसे में यहां लगातार स्थानीय निवासियों को दूषित माहौल में रहना पड़ रहा है। ऐसे में यहां कई स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं और लगातार इस तरह की स्थिति बने रहने से बीमारियों के फैलने का डर भी बना रहता है। 

क्या नगर निगम लुधियाना इस तरफ कोई ध्यान देगा, उन्होंने प्रश्न किया।