कन्या छात्रावास में गरबा महोत्सव आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। नवरात्रि के पावन अवसर पर एमडीयू के नर्मदा व कावेरी कन्या छात्रावास में गरबा महोत्सव रास-ए-रात्रि का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गरबा की ताल पर थिरकती छात्राओं ने एक जीवंत वातावरण निर्मित किया।
कार्यक्रम में गरबा नृत्य के अलावा अन्य सांस्कृतिक मंच प्रस्तुति भी दी गई। बतौर मुख्य अतिथि चीफ वार्डन गर्ल्स डॉ. सपना गर्ग ने शिरकत की। कार्यक्रम संयोजन नर्मदा गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन डॉ. नेहा खुराना ने किया। अर्पिता को सर्वश्रेष्ठ परिधान, शुभकामना को सर्वश्रेष्ठ आभूषण, आंचल को सर्वश्रेष्ठ हेयरस्टाइल तथा प्रियंका व सिमरन को सर्वश्रेष्ठ डांसर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Girish Saini 


