मिट्टी से सजेगा गणेश का स्वरूप, रोहतक में दो दिवसीय नि:शुल्क कार्यशाला 12-13 सितंबर को
रोहतक, गिरीश सैनी। गणेश चतुर्थी के अवसर पर पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमा बनाने की कला सीखने का अवसर शहरवासियों को मिलने जा रहा है। दिल्ली रोड स्थित बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा विराजे मिट्टी के ही गणेश थीम पर दो दिवसीय नि:शुल्क कार्यशाला का आयोजन 12 और 13 सितंबर को किया जाएगा। कार्यशाला में प्रतिभागियों को मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाना सिखाया जाएगा।
सेंटर इंचार्ज आयुषी जैन के अनुसार कार्यशाला में 8 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। प्रशिक्षण दोनों दिन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तथा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक दो स्लॉट में आयोजित होगा। प्रतिभागी अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक स्लॉट का चयन कर सकते हैं।
पंजीकरण के लिए प्रतिभागियों को अपना नाम, आयु, पसंदीदा दिन और समय बताना होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 है। कार्यशाला के लिए प्रतिभागियों को पानी का एक कटोरा, अखबार, पुराना कपड़ा और पेन साथ लाना होगा। साथ ही तैयार गणेश प्रतिमा को सुरक्षित घर ले जाने के लिए एक बॉक्स भी लाना होगा।

Girish Saini 

