हरियाणा कला परिषद, रोहतक जोन के अतिरिक्त निदेशक गगन हरियाणवी ने पदभार संभाला

हरियाणा कला परिषद, रोहतक जोन के अतिरिक्त निदेशक गगन हरियाणवी ने पदभार संभाला

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा कला परिषद के रोहतक जोन के अतिरिक्त निदेशक गगन हरियाणवी ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, संघ के वरिष्ठ सदस्य सुभाष आहुजा, प्रांत व्यवस्था प्रमुख रवींद्र सक्सेना, भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल ने विशेष रूप से मौजूद रहकर गगन हरियाणवी को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि हरियाणा कला परिषद प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, लोक कला और कलाकारों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि गगन हरियाणवी के नेतृत्व में रोहतक क्षेत्र में कला एवं संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों को नई दिशा मिलेगी तथा कलाकारों को आगे बढ़ने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।

पं. श्रीराम शर्मा रंगशाला स्थित कार्यालय में विधिवत हवन उपरांत, पदभार ग्रहण करने के मौके पर गगन हरियाणवी ने कहा कि वे कला परिषद की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी कलाकारों और कला प्रेमियों के सहयोग से नई पहल शुरू करने का संकल्प भी व्यक्त किया।