रामशरणम् में नवजन्मी कन्याओं के सम्मान में समारोह आयोजित

लिंगानुपात में हो रहा है सराहनीय सुधार

रामशरणम् में नवजन्मी कन्याओं के सम्मान में समारोह आयोजित

अबोहर। पूज्य गुरूजनों की प्रेरणा से स्थानीय श्री रामशरणम् आश्रम में नवजन्मी कन्याओं व उनकी माताओं के सम्मान में लोहड़ी-माघी पर्व मनाया गया। स्वामी श्री सत्यानंद जी महाराज द्वारा रचित मंगलकारी अमृतवाणी के पाठ के उपरांत विश्व कल्याण एवं क्षेत्र की सर्वांगीण उन्नति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। 

रेखा चावला, कांता बठला, रमा कुक्कड़, गज़ल गुप्ता, मेघा भालोठिया, विशाल चारण, अरमान, अंकुश धवन व अन्य श्रद्धालुओं ने लोहड़ी पर्व की शुभकामनाओं से ओतप्रोत महिमा का गुणगान किया। 

मुख्य सेवक श्री मदनलाल भालोठिया, संतोष भालोठिया, श्री रविन्द्र चलाना, अनीता चलाना, श्री सुभाष सिडाना, श्री नरेश फुटेला ने 21 नवजन्मी कन्याओं व परिजनों को उपहार देकर सम्मानित किया व सभी के सुखद भविष्य का आशीर्वाद दिया। श्री भालोठिया ने इस शुभावसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दशकों से कन्या व लड़के के बिगड़े अनुपात में समाज में आई जागरूकता के कारण सराहनीय सुधार हुआ है। लिंगानुपात में जहां पंजाब राज्य बढ़ौतरी कर रहा है वहीं हमारा फाज़िल्का ज़िला सर्वश्रेष्ठ स्थान पर है। अब कन्या को जन्म देना समाज में पुत्र की ही तरह सम्मानजनक स्वीकार किया जा रहा है। उन्होंने सभी कन्यों को देश व समाज को शुभकार्यों से गौरवान्वित करने का आशीर्वाद दिया। 

इस मौके पर पूज्य भगत श्री हंसराज जी महाराज (पिता जी) का लोहड़ी पर्व का विडिओ रिकार्डिड संदेश प्रस्तुत किया गया। आदरणीय रेखा मां जी का भी लोहड़ी का भजन देखकर संगत ने भरपूर आनंद की अनुभूति की। सभी ने लोहड़ी की परिक्रमा की तथा प्रसाद ग्रहण किया।