स्ट्रोक से स्पोर्ट्स इंजरी तकः फिजियोथेरेपी के नए शोधों पर होगा मंथन

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के उपलक्ष्य में वेबिनार सीरीज आजः कुलसचिव डॉ. रूप सिंह  

स्ट्रोक से स्पोर्ट्स इंजरी तकः फिजियोथेरेपी के नए शोधों पर होगा मंथन

रोहतक, गिरीश सैनी। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के उपलक्ष्य में पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि, रोहतक के कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी द्वारा वेबिनार सीरीज आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत 19 अगस्त को सुबह 8 बजे एलटी-5, पीजीआईएमएस, रोहतक में होगी। इसका ऑनलाइन प्रसारण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल होंगे। फिजियोथेरेपी कॉलेज के प्राचार्य एवं कुलसचिव डॉ. रूप सिंह ने बताया कि कुलपति के मार्गदर्शन में फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास सेवाओं को नई दिशा मिल रही है। विवि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ पुनर्वास के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि वेबिनार में देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ डॉ. जयप्रकाश जयावेलू, डॉ. शेफाली वालिया, डॉ. अल्का पवालिया, डॉ. नितिन धर और डॉ. नविंदरपाल सिंह व्याख्यान देंगे। विशेषज्ञ न्यूरो, ऑर्थो, कार्डियो और स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी से जुड़े नवीनतम शोध एवं उपचार तकनीकों पर चर्चा करेंगे।

डॉ. रूप सिंह ने कहा कि स्ट्रोक, पार्किंसन और ऑर्थोपेडिक सर्जरी के बाद मरीजों की शीघ्र रिकवरी में फिजियोथेरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं चिकित्सकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।