मोबाइल से युद्ध तक, छात्रों ने समझा मन पर नियंत्रण का मंत्र

मोबाइल से युद्ध तक, छात्रों ने समझा मन पर नियंत्रण का मंत्र

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय वैश्य तकनीकी संस्थान में इस्कॉन द्वारा आर्ट ऑफ माइंड कंट्रोल विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता नाम कीर्ति दास ने मानसिक तनाव से बचाव और मन को नियंत्रित रखने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने मोबाइल के बढ़ते उपयोग, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध तथा विश्व में आधिपत्य को लेकर चल रहे युद्धों के प्रभावों पर भी विचार रखे।

टीपीओ नीति जैन ने मुख्य वक्ता का परिचय देते हुए अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य संजीव कुमार गुप्ता ने इस्कॉन सदस्यों का विद्यार्थियों को जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए जागरूक करने पर आभार जताया और स्मृति चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम में दीनबंधु दास, हरि कृपा दास, आयुष गुप्ता, कृष, सुनील गुप्ता, पवन गर्ग, पूजा गुप्ता, तनुश्री मोहंती, आदि मौजूद रहे।