एआई टूल्स से इंटरव्यू तक, एमडीयू छात्रों को करियर ट्रेनिंग

एआई टूल्स से इंटरव्यू तक, एमडीयू छात्रों को करियर ट्रेनिंग

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के केमिस्ट्री विभाग में सीसीपीसी ने मेधा फाउंडेशन के सहयोग से फाउंडेशनल एआई सर्टिफिकेशन वर्कशॉप आयोजित की। सेवा संकल्प अभियान-सेवा मेरा योगदान के तहत हुई कार्यशाला में विद्यार्थियों को एआई की मूल अवधारणाओं, उपयोगी टूल्स और उनके व्यावहारिक इस्तेमाल की जानकारी दी गई।

मेधा फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर पंकज कोहली और प्रोग्राम लीड दीक्षा सिंह ने प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों को विभिन्न करियर क्षेत्रों में एआई की बढ़ती भूमिका के साथ सीवी तैयार करने, प्रभावी परिचय देने और इंटरव्यू की तैयारी के गुर भी सिखाए गए।

केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र कुमार ने कहा कि बदलते तकनीकी और रोजगार परिदृश्य में विद्यार्थियों को डिजिटल और रोजगारपरक कौशल से लैस करना जरूरी है। प्रो. प्रीति बूरा ने समन्वय किया। सीसीपीसी निदेशिका प्रो. दिव्या मल्हान ने कहा कि कार्यशाला में डिजिटल साक्षरता और कौशल विकास पर विशेष जोर रहा।