एचएसबी में फ्रेशर्स पार्टी, ध्रुव और योगिता बने मिस्टर-मिस फ्रेशर

एचएसबी में फ्रेशर्स पार्टी, ध्रुव और योगिता बने मिस्टर-मिस फ्रेशर

हिसार, गिरीश सैनी। जीजेयू के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस में एमबीए के नए विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी-2026 आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को वरिष्ठों और शिक्षकों से परिचित कराना तथा विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं सामाजिक वातावरण से जोड़ना था।

प्रो. कर्मपाल, प्रो. टीकाराम, प्रो. हिमानी और प्रो. ज्योति सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने आपसी मेलजोल और मित्रता को बढ़ावा दिया। इस दौरान ध्रुव शर्मा को मिस्टर फ्रेशर और योगिता सोनी को मिस फ्रेशर चुना गया।