जागृति लहर के संस्थापक स्व: श्रीमति रमा खन्ना की स्मृति में फ्री मेडीकल जांच कैंप का किया आयोजन
पक्षी सेवा सोसायटी के प्रधान अशोक थापर ने किया शुभारंभ
ऐसे कैंप भविष्य में आयोजित किए जाते रहेंगे: डा. इंद्रजीत सिंह ढींगरा
लुधियाना, 8 अप्रैल, 2026: शहीद नरेंद्र खन्ना वेलफैयर सोसायटी द्वारा जागृति लहर के संस्थापक स्व: श्रीमति रमा खन्ना की स्मृति में डा. डीएन कोटनीस एक्यूपंचर अस्पताल सलेम टाबरी के सहयोग से स्थानीय जालंधर बायपास चौक में फ्री मेडीकल जांच कैंप का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पक्षी सेवा सोसायटी के अध्यक्ष अशोक थापर और देव दत्त चुघ ने अपने कर कमलों से किया।
सोसायटी के प्रधान गौतम जालंधरी और चेयरमैन बलराज खन्ना ने बताया कि आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में हर व्यक्ति के लिए अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य के तहत यह कैंप आयोजित किया गया। मैडम मनीषा और मीनू ने बताया कि कैंप में लोगों की शुगर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की मुफ्त जांच की गई। अस्पताल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डा. इंद्रजीत सिंह ढींगरा ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कैंपों का आयोजन किया जाएगा।
पक्षी सेवा सोसायटी के चेयरमैन अशोक थापर और देव दत्त चुघ ने कैंप की सफलता की प्रशंसा की और कहा कि जागृति लहर कलम के साथ-साथ सामाजिक कामों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेकर जन सेवा में अग्रसर रहती है, जो दूसरों के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर लायन्स क्लब के लायंस शक्ति पाल वर्मा, लायंस विकास कपूर, हरीश कपूर, अजय सिक्का, सिरिल नागपाल, सरबजीत सैणी, कर्मजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। कैंप में मरीजों के लिए लंगर और मिठाई का भी वितरण किया गया।

City Air News 

