रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर द्वारा आयोजित आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि, एसडीएम आशीष कुमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी राजेश जैन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेन्द्र बंसल, सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विशेषज्ञ चिकित्सकों-स्त्री कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. शिवानी सुंदरम, मेडिसन के डा. अंकित टुटेजा, गेस्टो के डा. अंकुर जैन, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हरमिन्द्र सिंह, चर्म रोग विशेषज्ञ डा. एस.के. गोयल व यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मृणाल पाहवा द्वारा मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।

Girish Saini 

