स्व. सुशीला देवी जैन के जन्मदिन पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व भंडारे आयोजित

स्व. सुशीला देवी जैन के जन्मदिन पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व भंडारे आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय हिसार रोड स्थित बीपी जैन स्किल डेवेलपमेंट सेंटर में स्व. सुशीला देवी जैन के जन्मदिन के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की गई और जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।

बतौर मुख्य अतिथि, समाजसेवी राजेश जैन ने पूर्व मेयर मनमोहन गोयल एवं अन्य गणमान्य जन के साथ दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान 292 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

साथ ही, 1 से 7 जून तक नारायण सेवा संस्थान के माध्यम से श्रीमद् भागवत सप्ताह के आयोजन की घोषणा भी की गई, जिसमें दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, क्लिपर्स, बैसाखी, व्हीलचेयर ट्राई साइकिल वितरित की जाएगी।  

स्व. सुशीला देवी जैन के जन्मदिन के अवसर पर सिविल रोड स्थित महावीर लाइब्रेरी सहित विभिन्न स्थानों पर भण्डारा का आयोजन भी किया गया। मुख्य अतिथि राजेश जैन ने कहा कि हम आज जिस मुकाम पर है, वह हमारी पूजनीय माता जी के आर्शीवाद से ही है। इस दौरान अशोक बत्तरा, बहादुर सैनी, सन्नी निझावन, राजीव जैन, शीतल, नरेश, दिलबाग सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।