प्रत्येक शनिवार व रविवार को होगी कोलेस्ट्रॉल व शुगर की मुफ्त जांच

प्रत्येक शनिवार व रविवार को होगी कोलेस्ट्रॉल व शुगर की मुफ्त जांच

हिसार, गिरीश सैनी। स्थानीय सेक्टर 13 स्थित टाटा वन एमजी लैब द्वारा द्वारा आयोजित दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 से अधिक लोगों की जांच की गई। संचालक परमवीर न्योलिया ने बताया कि जांच के दौरान 25 से 40 वर्ष के नागरिकों का हाई कोलेस्ट्रॉल व 40 से अधिक की आयु वाले नागरिकों को शुगर की समस्या अधिक मिली। उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्व निभाते हुए लैब द्वारा प्रत्येक शनिवार व रविवार को कोलेस्ट्रॉल व शुगर की फ्री जांच की जाएगी, ताकि आम जन अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें।