निशुल्क स्तन कैंसर जांच एवं दंच जांच शिविर आयोजित

निशुल्क स्तन कैंसर जांच एवं दंच जांच शिविर आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों को जांच सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद की रत्न शाखा द्वारा स्थानीय जींद रोज स्थित जैन पब्लिक स्कूल में एक निशुल्क स्तन कैंसर जांच एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का आयोजन पीजीआईडीएस, रोहतक के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. मंजूनाथ के निर्देशन में किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज में बीमारियों की समय पर पहचान में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने बताया कि पीजीआईएमएस, रोहतक और डॉ अनिता नरूला चैरिटेबल फाउंडेशन के बीच हुए एमओयू के तहत इस शिविर में मोबाइल मैमोग्राफी क्लीनिक द्वारा स्तन कैंसर जांच की गई। उन्होंने कहा कि 40 साल से ऊपर की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समय पर जांच जान बचाने में अहम है।

डॉ अर्जुन नरूला ने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग शिविर गांव-गांव लगाए जा रहे हैं। इस शिविर में 50 से ज्यादा महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान स्कूली बच्चों के दांतों की जांच भी की गई। डॉ. अभिषेक भार्गव व उनकी टीम ने 460 विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों के दांतों की जांच कर उचित परामर्श दिया।