अलग-अलग स्थानों से चार युवक अवैध शराब सहित काबू

अलग-अलग स्थानों से चार युवक अवैध शराब सहित काबू

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों से चार युवकों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है, जिनसे कुल 56 बोतल व 100 पव्वे शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

प्रभारी थाना आर्य नगर पीएसआई बिजेन्द्र ने बताया कि पुलिस टीम ने गांधी कैंप बाजार में गश्त के दौरान सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुरानी आईटीआई कम्युनिटी सेंटर के पीछे से एक युवक को शक के आधार पर काबू किया, जिसकी पहचान तरुण उर्फ बली निवासी गांधी कैंप के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से 14 बोतल शराब बरामद हुई।

वहीं, प्रभारी थाना महम निरीक्षक रविन्द्र ने बताया कि पुलिस टीम ने गांव भैणी सुरजन के पास से रविन्द्र निवासी सैमाण को 30 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया। प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी उप.नि. सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने गोहाना अड्डा रोहतक के पास से सत्यवान निवासी डेयरी मोहल्ला को 12 बोतल व 48 पव्वे शराब के साथ काबू किया। इसके अलावा, प्रभारी थाना पीजीआईएमएस निरीक्षक रोशनलाल बताया कि पुलिस टीम ने गांधी कैंप के पास से शक्ति निवासी उत्तर प्रदेश को 52 पव्वे शराब के साथ पकड़ा।