ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में जीजेयू के चार विद्यार्थी चयनित
हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से गुजरात गैस लिमिटेड के ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बीटेक व एमबीए कार्यक्रम के चार विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिली। चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि विवि का परिणाम-आधारित शैक्षणिक ढांचा, मजबूत उद्योग अनुभव के साथ मिलकर, विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी कॉर्पोरेट वातावरण में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल से लगातार सुसज्जित कर रहा है। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी।
गुजरात गैस लिमिटेड के सर्कल हेड सत्येन त्रिवेदी सहित वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने प्री-प्लेसमेंट संवाद सत्र में विद्यार्थियों को संगठन की कॉर्पोरेट संस्कृति, कार्यात्मक क्षेत्रों और परियोजना-संचालित कार्यों की व्यापक जानकारी दी। प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में बीटेक व एमबीए के 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सहायक निदेशक प्लेसमेंट डॉ. आदित्य वीर सिंह ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में एमबीए फाइनेंस से भाविका पारीख, बीटेक एमई से चैतन्य तथा बीटेक इलेक्ट्रिकल से प्रिया व जतिन गौर शामिल हैं। कंपनी ने विद्यार्थियों को क्रमशः 8.00 लाख रुपये तथा 6.00 लाख रुपये वार्षिक पैकेज के साथ चयनित किया है।

Girish Saini 

