एमडीयू में पूर्व कुलसचिव को दी विदाई

एमडीयू में पूर्व कुलसचिव को दी विदाई

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के पूर्व कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत को विवि के कांफ्रेंस रूम में आयोजित विदाई समारोह में कुलपति प्रो. मिलाप पुनिया, नवनियुक्त कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल सहित शिक्षकों, अधिकारियों तथा गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी।

कुलपति प्रो. मिलाप पुनिया ने डॉ. कृष्णकांत के योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। कुलपति ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नवनियुक्त कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने भी डॉ. कृष्णकांत के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित की गई प्रशासनिक परंपराएं आगे भी विवि को लाभ पहुंचाएंगी।

पूर्व कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने अपने संबोधन में एमडीयू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी एमडीयू की प्रगति यात्रा से जुड़े रहेंगे। इस दौरान मौजूद शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. कृष्णकांत को शाल ओढ़ाकर और ओम का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।