पूर्व सीएम हुड्डा 8 दिनों में करेंगे 50 गांवों पर फोकस, गढ़ी-सांपला-किलोई में बढ़ेगी सियासी सरगर्मी

पूर्व सीएम हुड्डा 8 दिनों में करेंगे 50 गांवों पर फोकस, गढ़ी-सांपला-किलोई में बढ़ेगी सियासी सरगर्मी

रोहतक, गिरीश सैनी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 23 सितंबर से अपने विधानसभा क्षेत्र गढ़ी-सांपला-किलोई के आठ दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 50 गांवों में जनसभाओं को संबोधित कर लोगों से सीधा संवाद करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष के सचिव की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार दौरा 23 से 28 सितंबर तथा 3 और 4 अक्तूबर को होगा। हुड्डा प्रतिदिन पांच से अधिक गांवों में सभाएं करेंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान वे भाजपा सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने के साथ कांग्रेस की आगामी रणनीति पर भी बात करेंगे।

23 सितंबर को ब्राह्मणवास, बसंतपुर, धामड़, रिठाल, जसिया समेत आठ गांवों में कार्यक्रम होंगे, जबकि 24 सितंबर को पोलंगी, मुंगान, कंसाला और बखेता समेत छह गांवों में सभाएं होंगी। 25 सितंबर को पाकस्मा, अटायल, मोर खेड़ी आदि छह गांवों में तथा 26 सितंबर को नांदल, चिड़ी, टिटौली, खिड़वाली सहित सात गांवों में कार्यक्रम होंगे। 3 अक्टूबर को बोहर, भालौट, किलोई सहित पांच गावों में सभाएं होंगी। दौरे के अंतिम दिन 4 अक्तूबर को गढ़ी सांपला, बोहर माजरा, गांधरा और चुलियाना समेत छह गांवों में जनसभाएं निर्धारित हैं।