सांपला में आगजनी के पीड़ित दुकानदारों से मिले पूर्व सीएम हुड्डा

दुकानदारों को पूरा मुआवजा देने की मांग की।

सांपला में आगजनी के पीड़ित दुकानदारों से मिले पूर्व सीएम हुड्डा

सांपला, गिरीश सैनी। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सांपला में आगजनी के पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर उनसे हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। दुकानदारों ने बताया कि उनका करोड़ों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है।

पूर्व सीएम हुड्डा ने सरकार से सभी पीड़ितों को पूरा मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने उपायुक्त को फोन करके, घटना के बारे में पूरी जानकारी दी और मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं को देखते हुए जरूरी है कि प्रदेश का अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क और तमाम सुविधाएं से संपन्न हो, ताकि काफी हद तक जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।