पूर्व सीएम हुड्डा सहित अन्य गणमान्य हस्तियों ने प्रो. राम रतन सैनी को दी श्रद्धांजलि।
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कॉमर्स विभाग से सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राम रतन सैनी की श्रद्धांजलि सभा रविवार को आयोजित की गई, जिसमें शिक्षा जगत सहित विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने परिजनों को अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। उन्होंने दिवंगत प्रो. राम रतन सैनी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शिक्षा जगत में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी, रोहतक से विधायक भारत भूषण बतरा, एमडीयू से प्रो. सुनीता सैनी, प्रो. सुरेंद्र कुमार, प्रो. रविंद्र विनायक, सैनी शिक्षण संस्थाओं के पूर्व प्रधान धर्म सिंह दहिया सहित अन्य वक्ताओं ने भी शिक्षा के क्षेत्र में प्रो. राम रतन सैनी के योगदान को स्मरण किया।
इस दौरान पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, सैनी शिक्षण संस्थाओं के प्रधान अवनीश सैनी, प्रो. विरेंद्र सिंह, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता सिद्धार्थ बतरा, चक्रवर्ती शर्मा, एमडीयू के निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, प्रो. संकेत विज, प्रो. ईशानी पथारिया, प्रो. पंकज मिश्रा, एमडीयू कुलपति कार्यालय के अधीक्षक खैराती लाल, एडवोकेट प्रदीप सैनी, कटारिया जगदीश राय सहित एमडीयू के शिक्षकों व कर्मियों तथा अन्य गणमान्य जन ने दिवंगत प्रो. सैनी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
Girish Saini 


