अमरनाथ यात्रा भंडारे के लिए खाद्य सामग्री रवाना
रोहतक, गिरीश सैनी। अमरनाथ यात्रा 2026 के अवसर पर हर हर महादेव सेवा समिति द्वारा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक साधु-संतों की छत्र-छाया में भंडारे का आयोजन चंदनवाड़ी, पिस्सु टाप के बीच किया जायेगा। इस भंडारे के लिए समिति द्वारा खाद्य सामग्री का ट्रक रवाना किया गया।
महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी ने इस ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान महेश मित्तल, विकास जैन, अजीत सैनी, सन्नी निझावन, राजीव जैन, हरीश बत्तरा सहित संस्था के सदस्य मौजूद रहे। समिति सदस्यों ने बताया कि भंडारे में यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था के अलावा, स्नान के लिए गर्म पानी, विश्राम, कंबल व स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी।
Girish Saini 


