तीन गौशालाओं को 76.05 लाख रुपये का चारा अनुदान वितरित किया

सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गौवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावाः विधायक अनिल यादव

तीन गौशालाओं को 76.05 लाख रुपये का चारा अनुदान वितरित किया

रोहतक, गिरीश सैनी। कोसली के विधायक एवं कलानौर के प्रभारी अनिल यादव ने गांव पहरावर स्थित अखिल भारतीय गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में कलानौर विधानसभा क्षेत्र की तीन गौशालाओं को चारा अनुदान योजना के तहत 76 लाख 5 हजार 923 रुपये की राशि वितरित की।

इसमें पंचायती गौशाला सोसायटी, कलानौर को 10.32 लाख, अखिल भारतीय गौशाला, पहरावर को 62.81 लाख और गौ सेवा समिति, आंवल को 2.91 लाख रुपये प्रदान किए गए।

अनिल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। चारा अनुदान से गौशालाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी और गौवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित होगी। उन्होंने गौशाला संचालकों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका सहित गौशाला प्रबंधन समितियों के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।