रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से सनातन धर्म का झंडा और भी ऊंचा हुआः विजय पाल बंसल
500 वर्षों का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सच कर दिखायाः अजय बंसल
 
                        रोहतक, गिरीश सैनी । अयोध्या में सोमवार को हुए भगवान श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा भव्य समारोह का सैनिक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान मौजूद जनमानस राम के रंग में रंग कर भगवान श्री राम के नाम का जाप करते हुए नाचने लगा।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लाइव प्रसारण के बाद रोहतास ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन विजय पाल बंसल व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल ने परिवार सहित शिव मंदिर के प्रांगण में हवन यज्ञ किया और इसके उपरांत भंडारे का भोग प्रभु श्री राम को लगाकर शुभारंभ किया।
राम भक्तों को संबोधित करते हुए रामसेवक विजय पाल बंसल व भाजपा नेता अजय बंसल ने कहा कि आज सनातन धर्म का झंडा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से और भी ऊंचा हो गया है। आमजन का जीवन आज भगवान राम के आशीर्वाद से सार्थक हुआ। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों से जिस पल के लिए मां भारती और इस देश की जन-जन की आंखें आतुर थी, आज उस पल को प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सच कर दिखाया। यह भगवान प्रभु श्री राम का ही आशीर्वाद है कि आज देश भगवान प्रभु रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को दीपावली के रूप में मना रहा है। रामसेवकों ने उपस्थित जनसमूह से भी अपने घरों में दीप जलाकर दीपावली के उत्सव की तरह भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने की अपील की। इस मौके पर राम सेवक सुरेश बंसल, ब्रज भूषण बंसल, मनीष बंसल, आशीष बंसल, अतुल बंसल, नितिन बंसल सहित भाजपा पदाधिकारी व सैकड़ों राम भक्त मौजूद रहे।
 
                             
                 Girish Saini
                                    Girish Saini                                 
 
         
         
        

 
                                    
                                 
 
 
 
