जीजेयू के ई-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में पांच विद्यार्थी चयनित
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से टेस्ट ऑफ मॉम प्राइवेट लिमिटेड के ई-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए के पांच विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्राप्त हुई।
हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से टेस्ट ऑफ मॉम प्राइवेट लिमिटेड के ई-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए के पांच विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्राप्त हुई।
चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि विवि का परिणाम-आधारित शैक्षणिक ढांचा विद्यार्थियों को आज के प्रतिस्पर्धी कॉर्पोरेट माहौल में प्रभावी ढंग से काम करने के लिए आवश्यक कौशल और क्षमताओं से लगातार लैस कर रहा है। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।
प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान कंपनी की एचआर श्वेता गुप्ता ने एक इंटरेक्टिव प्री-प्लेसमेंट सत्र में विद्यार्थियों को कंपनी की कार्य संस्कृति, परिचालन क्षेत्रों और परियोजना-उन्मुख वातावरण के बारे में जानकारी दी। प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि इस ड्राइव में 47 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सहायक निदेशक प्लेसमेंट डॉ. आदित्य वीर सिंह ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में एमबीए जनरल से संजय कुमार, एमबीए फाइनेंस से मुस्कान अग्रवाल, एमबीए मार्केटिंग से शिवम तथा एमबीए हेल्थ सर्विसेज से नीतीश व नेहा शामिल हैं।

Girish Saini 

