रोहतक पुलिस के पांच अधिकारी/कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

रोहतक पुलिस के पांच अधिकारी/कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस में कार्यरत पांच अधिकारी/कर्मचारी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों/कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

उन्होंने सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक अनूप सिंह, हॉनरेरी निरीक्षक जयपाल, हॉनरेरी निरीक्षक धर्मेन्द्र, स.उप.नि. महावीर व चतुर्थ श्रेणी कर्मी प्रीतम सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उप पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों ने अपने जीवन का सबसे कीमती समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। पुलिस विभाग उनका हमेशा ऋणी रहेगा।