हरियाणा थ्रू ऐज्स विषयक पांच दिवसीय फोटो एग्जीबिशन 18 से 22 मार्च तक

हरियाणा थ्रू ऐज्स विषयक पांच दिवसीय फोटो एग्जीबिशन 18 से 22 मार्च तक

रोहतक, गिरीश सैनी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की सर छोटू राम चेयर तथा इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 18 से 22 मार्च तक- हरियाणा थ्रू ऐज्स विषयक पांच दिवसीय फोटो एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा।

सर छोटू राम चेयर के अध्यक्ष प्रो. जयवीर सिंह धनखड़ ने बताया कि हरियाणा साहित्य एवं संस्कृत अकादमी, कुरुक्षेत्र के सहयोग से आयोजित यह फोटो एग्जीबिशन इतिहास विभाग में प्रातः: 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलेगी।