मछली पालन बना किसानों का मनपसंद व्यवसायः उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह

मछली पालन बना किसानों का मनपसंद व्यवसायः उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह

रोहतक, गिरीश सैनी। मत्स्य पालन विभाग द्वारा तिलियार झील में आयोजित रैंचिग कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने शिरकत की।  

 

मत्स्य पालन विभाग की ओर से तिलियार झील में 5 लाख भारतीय मेजर कार्प का बीज संचय किया गया। उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मीठे पानी की मछली प्रजातियों के संरक्षण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि आज मछली पालन किसानों के बीच बेहद लोकप्रिय व्यवसाय बन गया है। कम लागत में ज्यादा मुनाफे के चलते किसान इस व्यवसाय से जुड़ रहे हैं।

 

इस दौरान उपायुक्त ने जिला मत्स्य अधिकारी से विभाग की स्कीमों के बारे में विचार-विमर्श किया तथा जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, जिला मत्स्य अधिकारी आशा हुड्डा व कृषि विभाग से एसडीओ संदीप मौजूद रहे।