यूआईईटी में बीटेक में दाखिले के लिए पहली फिजिकल काउंसलिंग आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में बीटेक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए शुक्रवार को पहली संस्थान स्तरीय फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। विभिन्न बीटेक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संस्थान को करीब 700 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
यूआईईटी निदेशक ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तथा बायोटेक्नोलॉजी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की गई। प्रवेश समिति की निगरानी में काउंसलिंग प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।
Girish Saini 

