ग्राम पंचायत मसूदपुर की वार्डवार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशनः डीसी सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सचिन गुप्ता ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना की अनुपालना में हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 8(3) के अंतर्गत ग्राम पंचायत मसूदपुर के वार्ड नंबर 5 के पंच पद के उप-चुनाव के लिए नवीनतम विधानसभा मतदाता सूची के आधार पर खंड कलानौर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मसूदपुर की वार्डवार मतदाता सूची तैयार कर ली गई है।
उपायुक्त ने बताया कि ये सूची आवश्यक संशोधनों के उपरांत अंतिम प्रकाशन के लिए अनुमोदित की गई है। इसी क्रम में उप-जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, कलानौर करतार सिंह द्वारा 27 मार्च 2026 को नियमानुसार ग्राम पंचायत मसूदपुर की वार्डवार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने तहसीलदार कलानौर को निर्देश दिए कि जारी नोटिस को संबंधित पटवारी के रोजनामचे में दर्ज करवाया जाए तथा इसकी प्रति इस कार्यालय को रिकॉर्ड के लिए उपलब्ध करवाई जाए।

Girish Saini 

