स्वच्छता पाठशाला में छात्राओं को सिखाया कचरा प्रबंधन

भैसरू कलां में मासिक धर्म अपशिष्ट के सुरक्षित निस्तारण और पैड बर्निंग मशीन की दी जानकारी।

स्वच्छता पाठशाला में छात्राओं को सिखाया कचरा प्रबंधन

रोहतक, गिरीश सैनी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत भैसरू कलां के राजकीय उच्च विद्यालय की छात्राओं को मासिक धर्म अपशिष्ट के सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी गई। छात्राओं को सेनेटरी पैड के सुरक्षित निस्तारण के लिए इंसिनरेटर (पैड बर्निंग मशीन) के सही उपयोग की जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों और शिक्षकों को गांव के ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन प्रोजेक्ट का भ्रमण भी कराया गया। पांच तालाबों की प्रणाली के माध्यम से उपचारित पानी का उपयोग खेतों की सिंचाई में किया जा रहा है। गद्दी खेड़ी और ताजामाजरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र का दौरा किया। खंड समन्वयक निशा नांदल ने घरों में कचरा अलग रखने, जैविक कचरे से खाद बनाने और प्लास्टिक का उपयोग घटाने के लिए जागरूक किया। विद्यार्थियों को कचरा पृथक्करण के नियमों की जानकारी भी दी गई।