प्रतिभा खोज में छात्राओं ने बिखेरे हुनर के रंग, 21 प्रतियोगिताओं में दिखी रचनात्मकता

प्रतिभा खोज में छात्राओं ने बिखेरे हुनर के रंग, 21 प्रतियोगिताओं में दिखी रचनात्मकता

रोहतक, गिरीश सैनी। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के पहले दिन फाइन आर्ट्स, साहित्यिक और गायन प्रतियोगिताएं हुई। छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्या डॉ. रश्मि लोहचब ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं की प्रतिभा और रचनात्मकता को निखारती हैं।

संयोजक नीलम ने बताया कि फाइन आर्ट्स में मेहंदी, रंगोली, क्ले मॉडलिंग, पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, कार्टूनिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं हुईं। मेहंदी में तमन्ना, रंगोली में दिव्या, क्ले मॉडलिंग में तन्नू, पेंटिंग में मीनाक्षी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में रुचि सिंह, कार्टूनिंग में पलक और पोस्टर मेकिंग में अदिति प्रथम रही।

साहित्यिक प्रतियोगिताओं में अंग्रेजी भाषण में अनुष्का, पंजाबी कविता में हिमांशी, उर्दू कविता में अनुष्का व प्रियंका, हरियाणवी कविता में हन्नी, अंग्रेजी कविता में हिमांशी व शाइनी तथा हिंदी कविता में भूमि ने प्रथम स्थान हासिल किया। गायन में राधिका प्रथम रही।