स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें छात्राएं, समय पर लें चिकित्सकीय सलाह

एमडीयू में सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर व्याख्यान

स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें छात्राएं, समय पर लें चिकित्सकीय सलाह

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के सेवा संकल्प अभियान के तहत कृष्णा गर्ल्स हॉस्टल में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उर्वशी ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, महिला स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करने, स्वच्छता का ध्यान रखने और आवश्यकता पड़ने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।

डीन छात्र कल्याण एवं चीफ वार्डन गर्ल्स प्रो. सपना गर्ग ने कहा कि छात्राओं के समग्र विकास के लिए स्वास्थ्य जागरूकता जरूरी है। महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक प्रो. अंजलि मलिक ने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई। इस दौरान हॉस्टल अधीक्षिका डॉ. शशि रश्मि सहित छात्राएं मौजूद रही।