छात्राओं को छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी
रोहतक, गिरीश सैनी। एमकेजेके कॉलेज में एससी-बीसी सेल के तत्वावधान में छात्रवृत्ति जागरूकता एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देकर आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराना था।
प्राचार्या के मार्गदर्शन में आयोजित सत्र में छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई। ज्योति बडवाल और ज्योति नांदल ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उपलब्ध योजनाओं का लाभ उठाने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करने के लिए प्रेरित किया।

Girish Saini

