छात्राओं ने जानी उपभोक्ता संरक्षण कानून की बारीकियां

छात्राओं ने जानी उपभोक्ता संरक्षण कानून की बारीकियां

रोहतक, गिरीश सैनी। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय के वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र विभाग द्वारा सशक्त उपभोक्ताः अधिकार और उत्तरदायित्व विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।

बतौर मुख्य वक्ता, डॉ. तृप्ति पन्नू (सदस्य न्यायाधीश, उपभोक्ता अदालत रोहतक) ने उपस्थित छात्राओं और संकाय सदस्यों को उपभोक्ता संरक्षण कानून की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एक जागरूक उपभोक्ता ही समाज को शोषण मुक्त बना सकता है। उन्होंने खरीदारी के समय बिल लेने, विज्ञापनों के बहकावे में न आने और जरूरत पड़ने पर उपभोक्ता फोरम की शरण लेने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।