एमकेजेके में छात्राओं ने सुना पीएम मोदी का संबोधन

एमकेजेके में छात्राओं ने सुना पीएम मोदी का संबोधन

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में नशामुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता मलिक ने किया।

प्रधानमंत्री के संबोधन में युवाओं से नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उपस्थित छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सभी छात्राओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।