महम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का अभिनंदन 7 अगस्त को

महम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का अभिनंदन 7 अगस्त को

महम, गिरीश सैनी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद डॉ. अर्चना गुप्ता के 7 अगस्त को महम आगमन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा की अध्यक्षता में किया गया।

पूर्व सांसद ने बताया कि 7 अगस्त को स्थानीय बद्री प्रसाद काला कम्युनिटी सेंटर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान महंत सतीश दास, सुनीता दांगी, नवनीत राठी, बसंत लाल गिरधर, डॉ. अर्जुन गोयल, महासिंह सैनी, सहित पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्य जन मौजूद रहे।