सेवानिवृत कर्मियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित
हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि से एक प्रोफेसर, एक सहायक, एक चालक तथा एक पलम्बर ग्रेड-2 सेवानिवृत हुए हैं। इन कर्मचारियों के सम्मान में कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई की अध्यक्षता में एक सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत कर्मचारियों में रसायन विभाग के प्रो. सतबीर मोर, सहायक जगबीर सिंह, चालक संजय शर्मा तथा पलम्बर ग्रेड-2 सुभाष चंद्र शामिल हैं।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि विवि की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार मजबूत हो रही पहचान शिक्षकों व गैर शिक्षक कर्मचारियों की लगन व मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सुखद व स्वस्थ भविष्य की कामना की। कुलसचिव डा. विजय कुमार ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रो. संदीप राणा, प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई, प्रो. ओम प्रकाश सांगवान, प्रो. सुजाता सांघी, प्रो. एम.के. शर्मा, प्रो. सी.पी. कौशिक, प्रो. जे.बी. दहिया, प्रो. यशपाल सिंगला, डा. सुमित सरोहा, विनोद बिश्नोई, सुनील ग्रोवर व नेकी राम सहित अधिकारी, कर्मचारी व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन मौजूद रहे। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।
Girish Saini 

