पदोन्नत शिक्षकों और कर्मियों का अभिनंदन समारोह आयोजित

पदोन्नत शिक्षकों और कर्मियों का अभिनंदन समारोह आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, सकारात्मक सोच और बड़े दृष्टिकोण के साथ निभाना होगा। ये बात एमडीयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने पदोन्नत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के अभिनंदन समारोह में कही।

हाल ही में करियर एडवांसमेंट स्कीम तथा विभागीय पदोन्नति समिति के तहत पदोन्नत हुए शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कुलपति ने कहा कि ये उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि संस्थान के विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता ही विवि की असली ताकत है। उन्होंने उपस्थित जन से आह्वान किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक सोच और दृष्टिकोण के साथ योगदान दें।

प्रारंभ में डीन एकेडमिक प्रो. एस.सी. मलिक ने स्वागत भाषण दिया। कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने कुलपति का आभार व्यक्त किया।इस दौरान विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, पदोन्नत शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।