सावित्रीबाई फुले सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

सावित्रीबाई फुले सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

हिसार, गिरीश सैनी। सावित्रीबाई फुले सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन रवि सैनी, मार्किट कमेटी बरवाला के चेयरमैन प्रवीण सैनी तथा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (भारत सरकार) के सहायक प्रबंधक डॉ. मयंक सैनी को सम्मानित किया गया।

हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन रवि सैनी ने इस सम्मान के लिए सोसायटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बारिश के मौसम में सभी नागरिक पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा अन्य लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करें।

मार्किट कमेटी बरवाला के चेयरमैन प्रवीण सैनी तथा सेबी के सहायक प्रबंधक डॉ. मयंक सैनी ने भी सम्मान के लिए सोसायटी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। सोसायटी के संरक्षक डॉ. दलबीर सिंह सैनी ने भी अपने विचार साझा किए। सोसायटी के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश सैनी ने बताया कि अतिथियों को मान की प्रतीक पगड़ी, शाल, स्मृति चिह्न एवं  माता सावित्री बाई फुले का साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन डॉ. विवेक सैनी ने किया। अंत में सोसायटी के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश सैनी ने धन्यवाद संबोधन किया।

इस दौरान डॉ. ज्ञान सैनी, डॉ अनिल सैनी, डॉ. मुकेश सैनी, चीफ इंजीनियर अभयराम सैनी, देवेन्द्र हरिसिंह सैनी, पार्षद  रवि जमालपुरिया, ईश्वर नाटा, सीताराम सैनी, राजेंद्र खेड़ा वाले, कृष्ण सैनी, एक्स ईन कलिंद, पार्षद अनूप सैनी, सरपंच राधेश्याम, कुलदीप लुवास, एडवोकेट दिनेश सैनी, मास्टर नरेश, लालचंद, प्रणव किरोड़ीवाल, रोबिन चौहान, नरेन्द्र पंवार सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।