गुजवि में सेवानिवृति पर कर्मी को दी विदाई

गुजवि में सेवानिवृति पर कर्मी को दी विदाई

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा राजेन्द्र भाटिया की सेवानिवृति पर सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता संघ के प्रधान रामनिवास वर्मा ने की।
महासचिव पुनीत खुराना ने बताया कि राजेन्द्र भाटिया ने वर्ष 1997 में सेवादार के पद पर ज्वाइन किया था। 27 वर्ष के सेवाकाल के दौरान उन्होंने गुजवि के विभिन्न विभागों व शाखाओं में कार्य किया। संघ द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान ओमप्रकाश दहिया, सुनील शर्मा, उदय सिंह, दिनेश चुघ, डा. एसबी लुथरा, विजय, सुरेन्द्र पूनिया, देशराज वर्मा, अतुल चौपड़ा, प्रेम मोंगा, महेन्द्र सचदेवा, भूषण गर्ग, इन्द्राज भारती, विपिन वधवा, सतबीर जांगड़ा व सतीश भुटानी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।