12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय बाबा बंदा बहादुर पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र नागपाल ने किया। प्राचार्या निर्मल पोपली ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य सहित अन्य आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजेंद्र नागपाल ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहें। प्राचार्या निर्मल पोपली ने विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अशोक ठकराल, मदन लाल गुलाटी, सुदर्शन पाहवा सहित शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे। ऑलराउंडर विद्यार्थियों को शाइनिंग स्टार बैज लगाकर सम्मानित किया गया।

Girish Saini 

