मरणोपरांत नेत्रदान करने वाली महिला के परिजनों को सम्मानित किया

मरणोपरांत नेत्रदान करने वाली महिला के परिजनों को सम्मानित किया

रोहतक, गिरीश सैनी। मरणोपरांत अपनी आंखें दान करने वाली स्थानीय ग्रीन रोड निवासी स्व. देवी गुप्ता के परिजनों को भारत विकास परिषद ने सम्मानित किया। परिषद के प्रांतीय संयोजक अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गत 9 फरवरी को ग्रीन रोड निवासी देवी गुप्ता का  निधन हो गया था। जानकारी मिलने पर उनके परिजनों को नेत्रदान करने के लिए मनाया गया।

पीजीआई हरियाणा स्टेट आई बैंक के डॉ दिव्या, डॉ अपूर्वा व डॉ प्रियंका की टीम ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। इस प्रेरणादायी कार्य के लिए भारत विकास परिषद द्वारा परिजनों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिनेश कुमार गुप्ता, सीमा गुप्ता, सुभाष गुप्ता, सोनम गुप्ता, रमन गुप्ता, शिखा गुप्ता, नमन गुप्ता, गणपत राय गोयल, विनोद गुप्ता, नवीन गोयल, मंगल चावला आदि मौजूद रहे।