पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों के परिजन सम्मानित

स्कूली विद्यार्थियों को शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों के परिजन सम्मानित

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस द्वारा 31 अक्तूबर तक मनाए जा रहे पुलिस स्मृति दिवस के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चिड़ी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना लाखनमाजरा प्रभारी उप निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में शहीद जवानों के बलिदान और देश व समाज की सुरक्षा में उनके योगदान को याद किया गया। विद्यार्थियों को शहीदों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और सर्वोच्च बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। रोहतक पुलिस ने शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की।