पं. दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित

पं. दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पं. दीन दयाल उपाध्याय सेंटर फॉर एक्सीलेंस एंड रूरल डेवलपमेंट, दीन दयाल उपाध्याय चेयर एवं लोक प्रशासन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पं. दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार व्याख्यान के प्रारंभ में पं. दीन दयाल उपाध्याय चेयर के अध्यक्ष एवं लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एस.एस. चाहर, डॉ. सुमन लता व डॉ. समुन्द्र सिंह समेत विद्यार्थियों ने पं. दीन दयाल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

प्रो. सेवा सिंह दहिया ने पं. दीन दयाल उपाध्याय की राजनीतिक विचारधारा के वर्तमान समय में महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी विचारधारा को आज भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने पाश्चात्य सभ्यता एवं भारतीय सभ्यता के भेद को समझाते हुए भारतीय सभ्यता के महत्व की व्याख्या की और आत्ममानवाद के विचार को रेखांकित किया। इस दौरान विभाग के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।