साहित्यिक शोध के आलोचनात्मक सिद्धांत और पद्धतियां विषय पर विस्तार व्याख्यान

साहित्यिक शोध के आलोचनात्मक सिद्धांत और पद्धतियां विषय पर विस्तार व्याख्यान

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग द्वारा साहित्यिक शोध के आलोचनात्मक सिद्धांत और पद्धतियां विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता, डॉ. सुदीप कुमार ने शिरकत की। विभागाध्यक्षा डॉ. प्रियंका सिंगला ने अध्यक्षता की।

डॉ. सुदीप कुमार ने साहित्यिक अध्ययन में विकसित हो रहे आलोचनात्मक ढांचों का एक व्यापक विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने आधुनिक शोध की जटिलताओं को समझने के लिए समकालीन सिद्धांतों के साथ मजबूत पद्धतियों को एकीकृत करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान संकाय सदस्य डॉ. मनदीप कौर, डॉ. तमन्ना, डॉ. आस्था और आरती सहित शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे। प्रश्नोत्तर सत्र में मुख्य वक्ता ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। डॉ. साक्षी जैन ने आभार व्यक्त किया।