पं. दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर विस्तार व्याख्यान 25 सितंबर को
 
                        रोहतक, गिरीश सैनी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पं. दीन दयाल उपाध्याय सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर रूरल डेवलपमेंट, पं. दीन दयाल उपाध्याय चेयर तथा लोक प्रशासन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 25 सितंबर को - लाइफ एंड फिलॉसफी ऑफ पं. दीन दयाल उपाध्याय विषयक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा।
लोक प्रशासन विभागाध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने बताया कि यह व्याख्यान कार्यक्रम आईएचटीएम कांफ्रेंस हॉल में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा।
 
                             
                 Girish Saini
                                    Girish Saini                                 
 
         
         
        

 
                                    
                                 
 
 
 
