इंटर्नशिप जागरूकता पर विस्तार व्याख्यान आयोजित

इंटर्नशिप जागरूकता पर विस्तार व्याख्यान आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। लालनाथ हिंदू कॉलेज के वाणिज्य विभाग, करियर गाइडेंस सेल तथा कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा एफडीडीआई के सहयोग से इंटर्नशिप जागरुकता विषय पर प्राचार्य डॉ अनिल कुमार तनेजा की अध्यक्षता में एक विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया।

बतौर मुख्य वक्ता, अनिल यादव ने फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, (एफडीडीआई) रोहतक में रिटेलिंग और सप्लाई चेन मैनेजमेंट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे आधुनिक तकनीक, सॉफ्टवेयर सिस्टम, डेटा मैनेजमेंट और ऑटोमेशन का उपयोग उत्पादन को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाता है। कार्यक्रम संचालन डॉ. रीना कत्याल ने किया। वाणिज्य विभागाध्यक्षा डॉ. रश्मि छाबड़ा ने आभार व्यक्त किया।