अंग्रेजी अध्ययन में तलाशें शोध के नए सवालः प्रो. दिव्याज्योति

गोल्डन जुबली व्याख्यान श्रृंखला।

अंग्रेजी अध्ययन में तलाशें शोध के नए सवालः प्रो. दिव्याज्योति

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग में गोल्डन जुबली व्याख्यान श्रृंखला के तहत ‘रिसर्च अप्रोच इन इंग्लिश स्टडीज’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। प्रथम व्याख्यान में प्रो. दिव्याज्योति ने विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शोध की आवश्यकताओं से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि प्रभावी शोध के लिए विषय की गहरी समझ के साथ जिज्ञासा, आलोचनात्मक दृष्टि और व्यवस्थित शोध पद्धति जरूरी है। शोधार्थियों को उपलब्ध सामग्री के अध्ययन तक सीमित रहने के बजाय नए प्रश्नों की पहचान और मौलिक विचारों के विकास पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य एवं भाषा अध्ययन में बदलते शोध परिदृश्य और उभरती अकादमिक संभावनाओं की जानकारी भी दी।

विभागाध्यक्ष प्रो. गुलाब सिंह ने शोध की विभिन्न दृष्टियों और प्रभावी शोध पद्धतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रो. सुधीर कुमार, प्रो. नीलम, डॉ. रश्मि लोहचब समेत शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे।