सीएम विंडो पोर्टल की ओवरड्यू शिकायतों को शीघ्र करें अंडरटेकः पीसी मीणा
स्थानीय स्तर पर एडीसी नरेंद्र कुमार ने शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की।
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के मानव संसाधन विभाग के आयुक्त एवं सचिव पीसी मीणा ने सीएम विंडो की शिकायतों की वर्चुअली समीक्षा करते हुए जिला उपायुक्तों को निर्देश दिये कि वे ओवरड्यू शिकायतों को अंडरटेक करवाये। आगामी समीक्षा बैठक तक ओवरड्यू शिकायतों की संख्या को कम करें तथा कार्यवाही रिपोर्ट भी तुरंत अपलोड करें। शिकायतों के निपटारे से नागरिक संतुष्ट होने चाहिए। सरकार द्वारा इस कार्य में मदद के लिए एमिनेंट पर्सन भी नियुक्त किये गए है।
अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने हरियाणा समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक के उपरांत अधिकारियों के साथ सीएम विंडो पोर्टल सहित सभी अन्य शिकायत पोर्टल की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने विभाग अनुसार सीएम विंडो पोर्टल की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी ओवरड्यू शिकायतों को तुरंत अंडरटेक करें तथा समयबद्ध उचित निपटारा भी करवाये। सरकार के निर्देशानुसार शिकायतों के निपटारे के उपरांत पोर्टल पर तुरंत कार्यवाही रिपोर्ट अपलोड करें।
एडीसी नरेंद्र कुमार ने अधिकारियों के साथ सीपीग्राम्स एवं एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की। उन्होंने विभाग अनुसार बारी-बारी शिकायत पोर्टलों की शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सभी शिकायत पोर्टलों पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी सभी शिकायत पोर्टलों का नियमित रूप से स्वयं अवलोकन करें तथा शिकायत प्राप्त होते ही निपटारे की कार्यवाही तुरंत शुरू करें।
इस दौरान नगराधीश शुभम, डीडीपीओ राजपाल चहल, परिवहन महाप्रबंधक नवीन कुमार, तहसीलदार यशपाल शर्मा, कृषि उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक, बीडीपीओ करतार सिंह, कार्यकारी अभियंता राजीव राठी, संजीव कुमार व संदीप सिंह, जिला सांख्यिकी अधिकारी नवदीप खत्री, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी, जिला कल्याण अधिकारी रेनू सिसोदिया, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. ईशा सोनी सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
Girish Saini 


